छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

गोबरा नवापारा क्षेत्रान्तर्गत नवापारा स्थित वैवाहिक भवन कलाम कोठी में दिये थे चोरी की घटना को अंजाम।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात किया गया हैं जप्त।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपियों के विरूद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 106/24 धारा 380 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

सच तक इंडिया रायपुर विवरण- प्रार्थी हेमन्त कुमार साहू ने थाना गोबरा नवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह भाठागांव टिकरापारा में रहता है। प्रार्थी दिनांक 20.02.2024 को अपने भाई के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु अपने पत्नि के साथ गोबरा नवापारा स्थित कलाम कोठी भवन में गया था। शादी भवन में प्रार्थी तथा उसकी पत्नि भवन के ऊपर वाले कमरे में रूके थे। प्रार्थी की पत्नि अपने पर्स में सोने के जेवरात रखकर शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने नीचे गई थी। प्रार्थी की पत्नि करीबन रात्रि 10.00 बजे शादी कार्यक्रम से अपने कमरे में वापस आयी तो देखी की पर्स के अंदर रखे सोने के जेवरात नही थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के कमरे में प्रवेश कर उसकी पत्नि के पर्स के अंदर रखे उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 106/24 धारा 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर श्री जितेन्द्र चन्द्राकर (अपुअ) तथा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गोबरा नवापारा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोबरा नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसकी पत्नि सहित शादी कार्यक्रम में सम्मिलित व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबध्ंा में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में टिकरापारा निवासी भूधर साहू उर्फ सोनू को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी शुभम यादव के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से सोने के जेवरात जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. भूधर साहू उर्फ सोनू पिता मूलचंद साहू उम्र 23 साल निवासी सीरत मैदान के पास टिकरापरा रायपुर।*

02. शुभम यादव पिता बलराम यादव उम्र 19 साल निवासी साई नगर भाठापारा फाफाडीह थाना गंज रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक आशीष सिंह राजपूत थाना प्रभारी गोबरा नवापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि जमील खान, मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. तुकेश निषाद, राकेश सोनी एवं अनिल राजपूत तथा थाना गोबरा नयापारा से प्र. आर. कोमल वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

Related Articles

Back to top button