छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

प्रदेश किसान कांग्रेस की संभाग एवम जिला प्रभारियों की सूची जारी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महामंत्री प्रशासन जागेंद्र पाण्डे ने माननीय श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखपाल सिंह खेरा जी राष्ट्रीय प्रभारी महामंत्री श्री अखिलेश शुक्ला प्रभारी महामंत्री प्रशासन श्री रवि घोस प्रभारी महामंत्री संगठन श्री अमरजीत चावला जी की अनुमति एवम किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामविलास साहू की अनुशंसा से किसान कांग्रेस के जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। इस सूची में किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्री आशीष शर्मा जी को रायपुर ग्रामीण का प्रभारी नियुक्ति किया गया है कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस नियुक्ति से भारी उत्साह है एवं इससे संगठन में सक्रियता बढ़ेगी किसान कांग्रेस पहले से अधिक सक्रिय रूप से काम करेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जो किसान हित में कार्य किया जा रहा है। उसे जन जन तक पहुंचाने में किसान कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता जी जान से कार्य करेंगे। श्री रामबिलास साहू ने किसान कांग्रेस को बूथ स्तर तक ले जाने की बात कही है। किसान कांग्रेस के नवनियुक्त सभी संभाग एवम जिला प्रभारियों को बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button