प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

परिसीमन बिल पारित हुआ तो राज्यों में पचास फीसदी लोकसभा सीटें बढ़ जायेगी

संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ल ।  संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से फिर शुरू होने जा रहा है। सरकार इससे पहले परिसीमन विधेयक को लेकर 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के फॉर्मूले पर विचार कर रही है।इसके तहत लोकसभा में हर राज्य की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत की समान बढ़ोतरी की जाएगी और राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बरकरार रखा जाएगा।इससे दक्षिणी राज्यों की यह चिंता दूर हो सकती है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने से उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे अधिक आबादी वाले राज्यों की सीटें बढ़ जाएंगी और दक्षिणी राज्यों का संसद में प्रतिनिधित्व घट जाएगा।

सरकार ने 2 तिहाई बहुमत जुटाने की कवायद भी शुरू कर दी है। सरकार को डीएमके,एनसीपी(एसपी) और वायएसआरसीपी से सशर्त समर्थन मिलने की उम्मीद है।बता दें अप्रैल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी राज्यों की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन यह आश्वासन विधेयक में शामिल नहीं था। उस समय संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में 298 वोट मिले थे, जबकि दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। सरकार को 54 वोट कम मिले थे। अब सरकार विधेयक में इस फॉर्मूले को लिखित रूप देने पर विचार कर रही है।

Related Articles

Back to top button