शासकीय देवेंद्र नगर गर्ल्स कॉलेज की वनस्पति शास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर की छात्राओं द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पी एम उषा योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर प्राचार्य डॉक्टर उषा किरण अग्रवाल मैडम के मार्गदर्शन में इस भ्रमण की रूप रेखा तैयार की गई। विभागाध्यक्ष डॉ रीता शबनम लुका, डॉ कविता एवं डॉ टिंकी कनोंजे, डॉ अंजना पुरोहित, रमणी मैडम छात्राओं के साथ इस भ्रमण में उपस्थित रहे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में छात्राओं को डॉ कुजूर ने पादप ऊतक संवर्धन, सूक्ष्मजीव विज्ञान, पादप रोग विज्ञान एवं मशरूम उत्पादन से संबंधित प्रयोगशालाओं का अवलोकन करवाया तथा बच्चों ने इन विषयों की आधुनिक तकनीकों, प्रयोगात्मक प्रक्रियाओं एवं व्यावहारिक अनुप्रयोगों का प्रत्यक्ष ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया।आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों एवं उनके उपयोग की जानकारी से छात्रायें अवगत हुईं। तृतीय सेमेस्टर की रानू काजल संगीता आदि छात्राओं ने कहा कि ईस भ्रमण ने हमारी जिज्ञासा बढ़ाई, नई चीजें सीखने का अवसर दिया और विज्ञान के प्रति हमारी रुचि को और गहरा किया। प्रथम सेमेस्टर की दीप्ति, रुचिका के अनुसार प्रयोगशालाओं का अवलोकन हमारे लिए अद्भुत अनुभव रहा।रूपाली रश्मि अंजलि ने बताया कि हमने पहली बार जाना कि एक छोटे-से पौधे को प्रयोगशाला में विकसित करने की प्रक्रिया कितनी अद्भुत होती है।”
सभी छात्राओं ने प्राचार्य डॉ उषाकिरण अग्रवाल मेडम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय प्राचार्य महोदया की दूरदर्शी सोच ने हमारी एक शैक्षणिक यात्रा को ज्ञान, उल्लास और कृतज्ञता की अविस्मरणीय अनुभूति में बदल दिया।


