प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

मेरठ होटल कांड: फरार आरोपी सलमान एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तर प्रदेश। के मेरठ में चर्चित होटल कांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी सलमान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को लोहिया नगर पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सलमान घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एनकाउंटर के बाद सामने आया वीडियो

एनकाउंटर के बाद सामने आए वीडियो में आरोपी सलमान पुलिस के सामने रोता और गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। वीडियो में वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिसकर्मियों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है।सलमान कहता है, “सर, गलती हो गई, माफ कर दो। अब नहीं होगी गलती।” वीडियो सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

दुष्कर्म के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट में दर्ज है मुकदमा

मेरठ पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मेरठ की लोहिया नगर पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद सलमान को गिरफ्तार किया।आरोपी के खिलाफ मेरठ के थाना सदर बाजार में दुष्कर्म के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इस मामले में वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गिरफ्तारी के बाद अन्य जानकारियां जुटा रही पुलिस

मेरठ पुलिस की इस कार्रवाई को इस संवेदनशील मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाएगी।फिलहाल एनकाउंटर के दौरान आरोपी के घायल होने और गिरफ्तारी के बाद की कानूनी प्रक्रिया को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button