मनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्सराष्ट्रीय

मां सीता के लिए साई पल्लवी की कास्टिंग गलत’: काजोल की बहन ने उठाए सवाल,

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फिल्म का रिव्यू साझा करते हुए माता सीता के किरदार में साई पल्लवी की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं।

एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने रामायणम् में सीता की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि सीता के रूप में साई पल्लवी की कास्टिंग सही नहीं हुई है। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने श्री राम-रावण के किरदार में रणबीर कपूर और यश की तारीफ की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीषा ने रामायणम् देख कर एक्स हैंडल पर अपना रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने कहा- लेट देखी लेकिन आखिरकार मैंने Ramayana देख ली है। मेरी राय फिल्म को लेकर इस प्रकार है। बस इतना ही कहूंगा कि मीडिया बहुत गुमराह कर रहा है। यह पूरी तरह से ‘राम’ पर आधारित है! रणबीर कपूर की एक्टिंग शानदार है। मुझे लगा था कि ‘एनिमल’ में उन्हें पसंद करने के बाद, शायद मैं उन्हें भगवान राम के रूप में न देख पाऊं। लेकिन हे भगवान! वह एकदम परफेक्ट हैं। रावण के रोल में यश कमाल के हैं। उन्होंने सभी उम्मीदों को पार कर दिया है और साबित किया है कि वह अपने रोल को एकदम परफेक्शन के साथ निभाते हैं।

तनीषा ने अपने एक्स पोस्ट में कहा- साई पल्लवी बेशक एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, लेकिन बदकिस्मती से सीता के रोल के लिए वह बिल्कुल भी सही नहीं लगीं। उनकी वजह से मैं पूरी तरह से फिल्म के विज़ुअल्स से कट जाती हूं! वैसे, फिल्म के विज़ुअल्स, कहानी और एक्टिंग सब कुछ बहुत शानदार है! भगवान राम और रावण, दोनों ही किरदारों को ऐसे एक्टर्स ने निभाया है जिन्होंने अपने रोल को पूरी तरह से जी लिया है। राम के सामने रावण एकदम सही टक्कर है। यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button