‘ओम’ ने 5वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, वीकडेज में कमाई हुई आधी
धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की एक्शन थ्रिलर 'ओम' ने रिलीज के 5वें दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।

एक्शन थ्रिलर फिल्म ओम ने पहले दिन 18.10 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ सिनेमाघरों में मजबूत दस्तक दी थी। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में हल्की नरमी आई और आंकड़ा 15.75 करोड़ रुपये पर पहुंचा। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 15.90 करोड़ रुपये कमाए। कुल मिलाकर शुरुआती वीकेंड में फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वीकेंड बीतने के बाद सोमवार और मंगलवार को एक्टर धनुष की फिल्म के कलेक्शन में साफ गिरावट दर्ज की गई। चौथे दिन यानी सोमवार को यह आंकड़ा खिसककर 6.30 करोड़ रुपये रह गया।
घरेलू बाजार में रफ्तार भले धीमी पड़ी हो, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म ओम के कुल आंकड़े को मजबूत सहारा दिया। 5वें दिन विदेशों में फिल्म ‘ओम’ ने 1.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे ओवरसीज कुल ग्रॉस कलेक्शन 29.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। घरेलू ग्रॉस और विदेशी कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल ग्रॉस कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये हो गया है।
महज 5 दिनों में ग्लोबल स्तर पर 100 करोड़ रुपये पार करने के साथ ‘ओम’ साल 2026 में यह उपलब्धि हासिल करने वाली 7वीं फिल्म बन गई है। इससे पहले जेलर 2, जना नायकन, सीन, विश्वनाथ एंड सन्स, मंदादी और डीसी भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हैं।



