प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने हासिल किया मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब
जेनिफर बैरेटो ने जीता मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, टॉप 30 से बाहर हुईं भारत की कजियाह

सैन जुआन में आयोजित 75वें मिस यूनिवर्स मुकाबले में इस बार नई विजेता के रूप में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो का नाम चमका। डोमिनिकन रिपब्लिक की प्रतिभागी उपविजेता रहीं और वेनेजुएला को तीसरा स्थान प्राप्त किया है। भारतीय दर्शकों की नजरें कजियाह लिज मेजो पर टिकी थीं। उन्होंने टॉप 30 तक का सफर जरूर तय किया, लेकिन इससे आगे बढ़कर टॉप 12 तक नहीं पहुंच सकीं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खिताब अपने नाम करने वाली जेनिफर बैरेटो सिर्फ ग्लैमर इंडस्ट्री तक सीमित नहीं हैं। उनके पास रिसर्च साइकोलॉजी में बीए की डिग्री है। साथ ही उन्होंने साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में 2 मास्टर डिग्रियां भी हासिल की हैं। साल 2021 में उन्होंने टेक्सास के फोर्ट हूड में अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की थी।
वहां फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम के तहत वह एजुकेटर और संकट-प्रतिक्रिया सहयोगी के रूप में काम करती थीं। इस दौरान उन्होंने डोमैस्टिक वॉयलेंस और चाइल्ड हरासमेंट से प्रभावित सैन्य परिवारों की मदद की और नेताओं को रोकथाम और हस्तक्षेप की रणनीतियों पर प्रशिक्षण भी दिया। उन्होंने कार्ल आर. डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
कजियाह लिज मेजो के बाहर होने के साथ ही भारत का यह सम्मान फिर जीतने का इंतजार लगातार 5वें साल भी जारी रहा। साल 2021 में हरनाज संधू की जीत के बाद से कोई भारतीय प्रतिभागी यह ताज नहीं जीत सकी है। भारत के खाते में अब तक 3 मिस यूनिवर्स खिताब आए हैं। सबसे पहले 1994 में सुष्मिता सेन ने देश को यह सम्मान दिलाया था। इसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता विजेता बनीं। फिर 21 साल के लंबे गैप के बाद 2021 में हरनाज संधू ने तीसरी जीत दर्ज कराई थी। इस बार भी भारतीय फैंस को उम्मीद थी, लेकिन सफर टॉप 30 में ही थम गया।



