सरकार किसानों को सम्पूर्ण कर्जमाफी के साथ बीमा एवं मुआवजा दे : तेजराम विद्रोही

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ में फसल तैयार होने के एक महीने के भीतर आये तीन बार की चक्रवात और बारिश ने किसानों का कमर तोड़ दिया है फसल बर्बाद हो गई है और किसानों के सामने अपने परिवार का भरण पोषण करने, कृषि कार्य, अधिया रेगहा के लिए लिये गये कर्ज को चुकाने के का संकट खड़ा हो गया है।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष तेजराम विद्रोही ने सीएम साय को ईमेल से पत्र जारी कर मांग करते हुए कहा कि पहले अर्णब तूफान, फिर मुरासु और अब अकवान चक्रवात के कारण हुई बारिश से किसानों का फसल जिसकी कटाई शुरू हो चुकी थी जिनका करपा खेतों में पड़ा है धान की दाने खलिहान में है और खड़ी फसल जमीन पर लोटकर सड़कर बर्बाद हो गया है।
विद्रोही ने कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने अपने बयान में कहा है कि चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसम्भव सहायता उपलब्ध कराएगी, लेकिन पिछले दो चक्रवातों से हुई फसल नुकसान का अभी तक रिपोर्ट नहीं आया है और न ही बीमा कम्पनियाँ किसानों के खेतों का निरीक्षण करने गया है इससे सीएम साय के कथनों और जमीनी हकीकत में काफ़ी अंतर है इसलिए हम मांग करते हैं कि किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफ़ी की घोषणा कर आदेश जारी करें तथा प्रभावित किसान परिवार की भरण पोषण के लिए आर बी सी 6-4 और बीमा का लाभ प्रदान करें।
तेजराम विद्रोही
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़



