प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय
चक्रवाती तूफान का असर,ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भुवनेश्वर/विशाखापट्टनम-चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार सुबह करीब 7.30 से 8:30 बजे आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच गोपालपुर तट से टकराया। यह प्रक्रिया अभी जारी है और अगले दो घंटे तक चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70-90 केएमपीएच रही।इसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हो रही है। आईएमडी के मुताबिक, तूफान पिछले 6 घंटों में 21 केएमपीएच की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है।
ओडिशा में करीब तीन लाख लोगों लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। इनके लिए 2,523 राहत शिविर बनाए गए हैं और 423 रेस्क्यू टीमें तैनात हैं। पूर्वी रेलवे ने 41 ट्रेनें जबकि दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं। वहीं, 29 का समय बदला है। चक्रवात का असर 10 राज्यों में रहेगा।



