छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

हथकड़ी में भी कोर्ट में पेशी के दौरान हंसते रहा आरोपी दीपक टंडन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपए की ठगी के 8 मामलों में आरोपी दीपक टंडन को रायपुर पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही। पेशी के दौरान टंडन हंसता नजर आया और थम्स-अप का इशारा करता दिखा। टंडन पर करीब 1 करोड़ 27 लाख की ठगी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज है।

टंडन होटल कारोबारी है। उस पर नेताओं और सीनियर अधिकारियों से भी ठगी का आरोप है। हाल ही में दर्ज हुई 8वीं एफआईआर में उस पर सेल में ठेका दिलाने के नाम पर दो लोगों से 56 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। इसी मामले में उसे कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन की रिमांड मांगी है।

Related Articles

Back to top button