प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

T20 World Cup: जिम्बाब्वे से हारने के बाद अब भारत के भरोसे पाकिस्तान

T20 World Cup 2022: सुपर-12 में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था । बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम को इससे पहले टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बहुत ज्यादा मुश्किल हो गई है। ग्रुप-2 के प्वाइंट्स में टीम इंडिया 2 में से 2 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं साउथ अफ्रीका टीम 3 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। जिम्बाब्वे की टीम 3 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। बांग्लादेश 2 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान और नीदरलैंड ने अब कोई मैच नहीं जीता और वह क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर है। ऐसे में अब पाकिस्तान की टीम आंकड़ों के आधार पर सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी।

भारत के प्रदर्शन के भरोसे पाकिस्तान :


पाकिस्तान को अब साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड से मैच खेलना है। पाकिस्तानी टीम को तीनों मैच जीतना होगा। तीनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतना होगा ताकि रन रेट बेहतर हो जाए।
पाकिस्तान की टीम अब भारत की जीत के लिए दुआ करेगी। भारतीय टीम रविवार को पर्थ में साउथ अफ्रीका से मैच खेलेगी। पाकिस्तान की टीम की निगाहें इस मैच पर होगी। अगर साउथ अफ़्रीकी टीम भारत और पाकिस्तान दोनों से हार जाती है, तो कुछ बात बन सकती है।
जिम्बाब्वे को अब भारत, नीदरलैंड और बांग्लादेश से मैच खेलना है। पाकिस्तानी टीम चाहेगी की तीन में दो मैच जिम्बाब्वे हार जाए। वहीं बांग्लादेश की टीम 2 में से 1 मैच जीती है और 1 हारी है। पाकिस्तान की टीम चाहेगी की बांग्लादेश एक मैच हार जाए।

Related Articles

Back to top button