दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 478 तक पहुंचा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली--दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। स्विस संस्था आईक्यू एयर के मुताबिक, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई )334 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। भारत के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी ) ने दिल्ली का एक्यूआई 403 दर्ज किया। दिल्ली यूनिर्सिटी के आसपास एक्यूआई 478 और आईटीओ इलाके में 455 दर्ज किया गया है।
इधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। इसके असर से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह धुंध छाने लगी है।राजस्थान में अगले 2 दिन आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है।



