ज्योति बोलीं-खुद को जज से बड़ा समझते हैं पवन सिंह:बार-बार बुलाने पर भी कोर्ट नहीं आते, सरकार से पूछा- क्या ऐसे व्यक्ति पद के योग्य हैं?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पटना। जज लगातार पवन सिंह को बुला रहे हैं। लेकिन, वे जज का भी मजाक बना रहे हैं। लग रहा है, वे सर्वश्रेष्ठ और सर्वप्रथम हो गए हैं। उनके आगे न जज की बात की कोई वैल्यू है, न ही कानून की।’ये बातें बलिया कोर्ट के बाहर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कही हैं। दरअसल, भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस चल रहा है। इससे जुड़े मेंटेनेंस केस में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बलिया कोर्ट में सुनवाई हुई। ज्योति सिंह फैमिली कोर्ट में पेश हुईं, लेकिन, पवन सिंह इस बार भी कोर्ट नहीं पहुंचे।गुरुवार को दोपहर करीब 1:30 बजे ज्योति सिंह कोर्ट पहुंचीं। करीब 15 मिनट बाद वह कोर्ट से बाहर आईं। इस बीच, पवन सिंह के वकील ने हर्जाने के 3 हजार रुपए का ड्राफ्ट कोर्ट में जमा कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर, 2026 को होगी।
पवन सिंह अपने पद का भी ख्याल नहीं रख रहे
मुझे इस बात का बहुत अफसोस है कि पवन सिंह इतने बड़े पद (बिहार से एमएलसी) पर हैं। लेकिन, उसकी गरिमा का ख्याल नहीं रख रहे हैं।
सरकार को भी मेरी परेशानी नहीं दिखाई दे रही
पवन सिंह कोर्ट में बार-बार बुलाए जाने के बावजूद वह पेश नहीं हो रहे हैं। इससे उनका इरादा साफ नजर आता है। उनकी सरकार बेटी को आगे रखकर चुनाव लड़ने की बात करती है। लेकिन आज एक बेटी इतने दिनों से भटक रही है। यह न सरकार को यह दिखाई दे रहा है और न ही पवन सिंह को। ज्योति सिंह ने सरकार से सवाल करते हुए कहा- जिस व्यक्ति को इतना बड़ा पद दिया गया है, क्या वह इस पद के योग्य हैं?
पवन के वकील बोले- कोर्ट में किसी की पावर नहीं चलती
पवन सिंह के वकील हरिवंश ने बताया- इस मामले में लगातार सुनवाई चल रही है। जब ज्योति सिंह के साक्ष्य पूरे हो जाएंगे और पवन सिंह के साक्ष्य की बारी आएगी, तब वह कोर्ट में हाजिर होंगे। ज्योति सिंह के पावर का इस्तेमाल करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि कोर्ट में किसी का पावर नहीं चलती है।
22 अप्रैल 2022 को दाखिल की थी याचिकाज्योति सिंह ने 22 अप्रैल, 2022 को बलिया फैमिली कोर्ट में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी। इससे पहले पवन सिंह ने आरा के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए अदालत ने काउंसिलिंग की कोशिश की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका था। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।



