छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर द्वारा आयोजित बैठक में समिति चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी
छठ महापर्व स्वच्छता का सबसे बड़ा प्रतीक है छठी मैय्या विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर द्वारा आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से छठ पूजा 2026 को भव्यता एवं पारंपरिकता से मनाने का निर्णय लिया एवं आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की गई है।
नव कुंभ होटल (कन्वेंशन) रायपुरा, रिंग रोड, महादेव घाट रोड रायपुर में आज एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति ने इस वर्ष छठ पूजा भव्यता और उत्साह से मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, कोरबा, बस्तर एवं अन्य शहरों में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। रायपुर में छठ पूजा 50 से अधिक स्थानों जैसे खारून नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और अन्य तालाबों के किनारे इस वर्ष भी छठ पूजा धूम-धाम से मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया है कि चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार, नवंबर 13 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। इस वर्ष नवंबर 13 से नवंबर 16 तक पूरे भारत सहित पूरे विश्व में छठ महापर्व पूर्ण उल्लास एवं परंपरा के साथ मनाया जायेगा। छठ महापर्व उत्तर भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो नवंबर 13 को नहाय-खाय से प्रारंभ होगी और नवंबर 16 को समाप्त होगी। खरना नवंबर 14 को होगा। संध्या अर्घ्य नवंबर 15 को होगा और उषा अर्घ्य नवंबर 16 को होगा।
अंतरराष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायक मुकुल सिंह और लोक गायिका इशरत जहाँ कटिहार (मुंबई) के द्वारा नवंबर 15 को संध्या में महादेव घाट पर छठ गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। लोकधारा के मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकार तिलक राजा साहू और केशरी साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रयागराज की सोनाली तरुण चोपड़ा एवं टीम के कलाकारों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय नृत्य नाटिका एवं झांकी की प्रस्तुति की जाएगी।
नवंबर 15 को संध्या में बड़े ही धूमधाम से. महादेव घाट पर नवंबर 15 को महाआरती का आयोजन किया जायेगा।
छठ महापर्व स्वच्छता का सबसे बड़ा प्रतीक है। वर्तमान में भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जबकि छठ महापर्व प्राचीन काल से ही स्वच्छता का संदेश देती आ रही है। इस पर्व पर लोगों द्वारा शुद्ध प्रसाद बनाया जाता है। इसमें सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूजा की जाती है। इस पर्व में सभी लोगों के द्वारा सफाई में बढ़-चढ़ कर भाग लिया जाता है। हमारी सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार छठी मैय्या विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर हैं।
छठ पर्व ही दुनिया का मात्र एक पर्व है जिसमें डूबते हुए एवं उगते सूर्य की पूजा की जाती है। छठ पर्व को षष्ठी पूजा एवं सूर्य षष्ठी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाना वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अब पूरे देश में मनाया जाता है। त्योहार और व्रत करने वाले लोग इस पर्व में सूर्य और उनकी बहन छठी मैय्या को समर्पित हैं। त्योहार और व्रत करने के दौरान लोग दूर-दूर तक सूर्य और छठी मैय्या की पूजा के पानी में दूर रहना, सूर्य की पूजा करते हुए कई दिनों तक व्रत रखना, और पूजा में भाग लेना शामिल है। इनमें पवित्र स्नान, उपवास और पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देना शामिल है। बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोग जिस देश एवं राज्य में जाकर बसे वहाँ भी अपनी संस्कृति को आज भी बचाये हुए हैं। छठ महापर्व नेपाल, फिजी, मॉरीशस, गुयाना एवं अन्य देशों में भी मनाया जाता है।
इस अवसर पर उप प्रमुख कन्हैया सिंह, मन्नू सिंह, प्रचार-प्रसार सचिव बृजेश सिंह, सह सचिव राकेश सिंह, उप प्रमुख कन्हैया सिंह, संतोष सिंह, मुनि-नाथ सिंह, शशि सिंह, रामकुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह, गौतम सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, शहीद सिंह, मुनिन्द्र सिंह, जय प्रकाश सिंह एवं अन्य सदस्य, प्रेम वाले में अजय शर्मा, वेद नारायण सिंह, कुशवाहा, उमा सिंह, जय प्रकाश सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह, उप प्रमुख कन्हैया सिंह, संतोष सिंह, प्रचार-प्रसार सचिव बृजेश सिंह और सह सचिव राकेश सिंह



