छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर-अमित शाह ने विकसित भारत संकल्प पार्क का किया लोकार्पण:राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल, विभूतियों को देंगे राज्य अलंकरण

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवा रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इसके बाद शाह छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव के समापन समारोह में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रदेश की विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

राज्य अलंकरण से सम्मानित होंगी विभूतियां

राज्योत्सव के समापन समारोह में राज्य अलंकरण भी दिए जाएंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और संगीत की झलक भी देखने को मिलेगी। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार लोकसंगीत की परफॉर्मेंस देंगे। इसके बाद पद्मश्री उषा बारले पंडवानी की परफॉर्मेंस देंगी। वहीं, रात 9 बजे के बाद पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य की म्यूजिकल परफॉर्मेंस प्रस्तावित है।

नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के बीच शाह का दौरा अहम

इस बार राज्योत्सव ऐसे समय हो रहा है, जब प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय की थी। ऐसे में राज्योत्सव के समापन समारोह में उनकी मौजूदगी को नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। तीन दिवसीय राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास और बदलते प्रदेश की झलक पेश की गई है।

राज्योत्सव में पहुंचने के लिए 6 रास्तों से एंट्री

राज्योत्सव में पहुंचने के लिए प्रशासन ने 6 रास्तों से प्रवेश और 40 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की है। सुरक्षा और सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। आयोजन स्थल पर लोगों की सुविधा के लिए 300 शौचालय बनाए गए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल और 25 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।छत्तीसगढ़ आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर आज से तीन दिवसीय राज्योत्सव की शुरुआत हो गई है। नवा रायपुर में हो रहे आयोजन के पहले दिन केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का नाम लेते ही पहले नक्सलियों का नाम आता था। आज छत्तीसगढ़ एक टूरिज्म हब बन गया है। मल्टीनेशनल कंपनियां छत्तीसगढ़ में निवेश करना चाह रही हैं।

Related Articles

Back to top button