प्रदर्शन से पहले पुलिस ने छात्रों को डिटेन किया:गांधी मैदान से सीएम हाउस तक मार्च की थी तैयारी; छात्र बोले-सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिहार । में भर्ती परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक, लंबित नियुक्तियों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आज छात्र- और दरोगा अभ्यर्थी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे।छात्रों का कहना है कि सरकार की तरफ से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि अब आश्वासन नहीं, ठोस जवाब चाहिए। अब अनियमितता नहीं, पारदर्शिता चाहिए। तारीख पर तारीख नहीं, समय पर परीक्षा और नियुक्ति चाहिए।’ छात्रों ने बताया कि मार्च पटना के गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से निकलकर सीएम हाउस तक जाना था। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग की और गांधी मैदान से ही छात्रों को डिटेन करना शुरू कर दिया। पुलिस की सख्ती के बीच छात्र गांधी मैदान में नहीं जुट पाए और प्रदर्शन के लिए नहीं निकल सके।
गांधी मैदान से ही पुलिस ने छात्रों को डिटेन किया
छात्र आज अपनी मांगों को लेकर गांधी मैदान से सीएम हाउस तक मार्च करने वाले थे। छात्र गांधी मैदान में इकट्ठा ना हो पाएं, इसलिए पुलिस ने छात्रों को गांधी मैदान से ही डिटेन करना शुरू कर दिया।
गांधी मैदान से छात्रों को डिटेन कर रही पुलिस
प्रदर्शन के लिए छात्र गांधी मैदान में जुट रहे हैं। पुलिस छात्रों को गांधी मैदान से ही हिरासत में लेने के लिए पहुंच गई है।दरोगा भर्ती पीटी परीक्षा समेत अन्य मांगों को लेकर छात्र प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने भी छात्रों रोकने के लिए बैरिकेडिंग की है। फोर्स के साथ वाटर कैनन की गाड़ी भी मौजूद है।छात्रों के प्रदर्शन को रोकने के लिए जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहे पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है।



