पवन साय की जगह कर्मवीर होंगे छग भाजपा के नए प्रदेश संगठन मंत्री (सह महामंत्री)

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कल 36 राज्यों में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सहा प्रभारियों की नियुक्ति की थी, वहीं आज फिर में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। बीजेपी ने कई राज्यों के प्रदेश संगठन मंत्री (सह महामंत्री) बदल दिए है। जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड समेत 24 राज्य शामिल है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ये नियुक्तियां की है। जिसमें पार्टी ने 24 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ से पवन साय को हटाकर झारखंड भेज दिया गया है वहीं छत्तीसगढ़ का जिम्मा कर्मवीर संभालेंगे। जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पवन साय की जगह कर्मवीर को नया प्रदेश संगठन मंत्री (सह महामंत्री) बनाया गया है और उनका केंद्र रायपुर रहेगा। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी चंद्रशेखर को सौंपी गई है। वहीं उत्तरप्रदेश में धर्मपाल को तो दिल्ली और हरियाणी में पवन राणा को नया प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं महाराष्ट्र की जिम्मेदारी अजय जामवाल को प्रदेश महामंत्री संगठन के तौर पर दी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।




