कल वर्द्धमान बहु मण्डल शताब्दी ढ़ेलडिया व बिटिया ऐषणा की जुगलबंदी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में भक्तों ने सीमंधर स्वामी से मोक्ष मार्ग की पुकार लगाई । श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि आज रात्रि 8 बजे से श्री सीमंधर स्वामी परमात्मा के सम्मुख भैरव भक्त मण्डल ने सीमंधर स्वामी के पास हमें जाना है , संयम ले के केवल पा के मोक्ष हमें जाना है भावपूर्ण के गीत के माध्यम से श्रद्धालुओं को महाविदेह की भाव यात्रा कर दी । कोचर ने आगे बताया कि श्री सीमंधर स्वामी वर्तमान काल में महाविदेह क्षेत्र में विराजमान हैं हम सभी के लिए मोक्ष जाने का मार्ग हैं । परमात्मा व दादागुरुदेव की प्रतिमाओं की नयनाभिराम आंगी बनाई गई । जिसके दर्शन करने भक्तों का तांता लगा रहा ।



