छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

किरंदुल में बारिश का पानी घरो में घुसा, सड़को में घुटनो तक पानी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल में लगातार बारिश से पूरा जान जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज बारिश के चलते नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 और 8 में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। दर्जनों घरों में घुटने तक पानी भर गया। लोग अपना सामान सुरक्षित रखने में भी असमर्थ रहे। दरअसल, पिछले साल किरंदुल में फ्लाई ओवर का निर्माण तेजी से शुरू हुआ था। इस काम के दौरान इन वार्डों के ड्रेनेज पाइप और नाले मिट्टी से भर गए है और इसे समय पर साफ नही किया गया अब इस लापरवाही की वजह से पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई।  पिछले कुछ दिनों से दंतेवाड़ा जिलेभर में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके कारण इन वार्डो के कई घरों में पानी घुस गया। हालात बेकाबू होते देख तेज बारिश के बीच स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर जाम हो चुके नाले और जल निकासी पाइप को साफ किया। इसके बाद पानी का स्तर कुछ कम हुआ है। स्थानीय लोगों ने स्थायी रूप से पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले भी बंगाली कैंप इलाके में एनएमडीसी की चेक डैम टूटने से बाढ़ आ गई थी। इसके बाद भी एनएमडीसी अपने कार्यों में लापरवाही दोहराता आ रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

 

Related Articles

Back to top button