छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

45 साल तक के युवाओं के लिए फ्री स्किल-ट्रेनिंग:रायपुर में 5 कोर्स में यूथ को दी जाएगी ट्रेनिंग, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। जिले के 18 से 45 साल के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत यह प्रशिक्षण जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जोरा में होगा। युवा अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण लेकर रोजगार के लिए जरूरी स्किल सीख सकेंगे। वर्तमान में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, योगा इंस्ट्रक्टर, होम हेल्थ एड, रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव और सोलर पीवी इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) जैसे पांच पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार कोर्स चुनने का मौका मिलेगा। प्रशिक्षण के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

तकनीकी ज्ञान के साथ कंप्यूटर और कम्युनिकेशन स्किल

प्रशिक्षण में संबंधित काम की तकनीकी जानकारी के साथ कंप्यूटर स्किल, कम्युनिकेशन स्किल और व्यक्तित्व विकास की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इससे युवाओं को नौकरी के लिए जरूरी व्यवहारिक ज्ञान और काम की समझ मिलेगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

8वीं और 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं और 10वीं पास निर्धारित की गई है। रायपुर जिले में रहने वाले 18 से 45 साल के युवक-युवतियां इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक युवा अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं।

इन नंबरों पर मिलेगी जानकारी

इच्छुक युवक-युवतियां प्रशिक्षण और प्रवेश से जुड़ी जानकारी के लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जोरा से संपर्क कर सकते हैं। कार्यालयीन नंबर 0771-2443066 और मोबाइल नंबर 9109321845, 9399791163 पर जानकारी ली जा सकती है।

Related Articles

Back to top button