छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

बेबीलान टावर प्रबंधन पर निगम ने सड़क किनारे मलबा फेंकने पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। वीआईपी रोड स्थित बेबीलान टावर के पास मुख्य सड़क किनारे मलबा फेंकने की शिकायत पर रायपुर नगर निगम के जोन 9 के स्वास्थ्य अधिकारी बैरोन बंजारे, उमेश नामदेव और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी ने औचक निरीक्षण किया और शिकायत सही मिलने पर कारोबारी जसवीर सिंह खनूजा पर 25 हजार रुपए का ई-जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दिया।

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सड़क किनारे एक व्यावसायिक परिसर की ओर से बड़ी मात्रा में निर्माण मलबा फेंके जाने की शिकायत नगर निगम को मिली थी। शिकायत मिलते ही नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जोन-9 के जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में जोन-9 के स्वास्थ्य अधिकारी बैरोन बंजारे, उमेश नामदेव और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि वीआईपी रोड किनारे स्थित बेबीलान टावर प्रबंधन की ओर से बड़ी मात्रा में निर्माण मलबा फेंका गया था। इससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी और सड़क की स्वच्छता भी खराब हो रही थी। निरीक्षण के बाद नगर निगम अधिकारियों ने बेबीलान टावर प्रबंधन के संचालक जसवीर सिंह खनूजा के खिलाफ स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर 25 हजार रुपए का ई-चालान जारी किया। अधिकारियों ने उन्हें सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर मलबा या कचरा फेंकने की पुनरावृत्ति होने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button