छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

निगम आयुक्त ने 5 पंजीकृत इंजीनियर को किया ब्लैकलिस्ट

नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा भवन अनुज्ञा प्रक्रिया में की गई सख्त कार्रवाई

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। नगर पालिक निगम, रायपुर में भवन अनुज्ञा (बिल्डिंग परमिशन) प्रक्रिया को पूर्णत: पारदर्शी, समयबद्ध एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 5 पंजीकृत इंजीनियरों को 1 वर्ष की अवधि के लिए ब्लैकलिस्ट (निलंबित) किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

भवन अनुज्ञा प्रकरणों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि संबंधित पंजीकृत इंजीनियरों द्वारा बीपीएमएस (बिल्डिंग परमिशन मैनेजमेंट सिस्टम ) पोर्टल पर प्रस्तुत प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी एवं बार-बार तकनीकी त्रुटियां की गईं, जिसके कारण आवेदन लगातार रीएससाइन होते रहे तथा भवन अनुज्ञा प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में नहीं हो सका। इन अनियमितताओं के संबंध में सभी संबंधित इंजीनियरों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर प्रदान किया गया। प्राप्त स्पष्टीकरणों का परीक्षण करने पर वे संतोषजनक नहीं पाए गए, जबकि एक प्रकरण में निर्धारित समयावधि में कोई उत्तर भी प्रस्तुत नहीं किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button