जगदलपुर, बस्तर ग्राम विसपूर के ग्रामीणों के राशन कार्ड, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


जगदलपुर ।आम आदमी पार्टी, बस्तर जिला इकाई, जगदलपुर द्वारा आज ग्राम विसपूर, पंचायत विसपूर, तहसील दरभा, जिला बस्तर के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला बस्तर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ग्राम पंचायत पर ग्रामीणों के राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने में अनावश्यक विलंब और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
प्रदेश सह संगठन मंत्री समीर खान ने बताया कि ग्राम विसपूर के ग्रामीणों ने आवश्यक दस्तावेज समय पर ग्राम पंचायत में जमा कर दिए थे, इसके बावजूद उनके आवेदन लंबित रखे गए हैं तथा संबंधित कार्यालयों को अग्रेषित नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा कई बार मौखिक रूप से निवेदन किए जाने के बाद भी अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।
आप नेता ने कहा कि वहां के जनप्रतिनिधि की इस लापरवाही के कारण अनेक गरीब एवं पात्र परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाले राशन तथा अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों को आर्थिक कठिनाइयों के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्टी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाए तथा सभी पात्र ग्रामीणों के राशन कार्ड, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र शीघ्र जारी कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।
आम आदमी पार्टी, बस्तर जिला इकाई ने कहा कि ग्रामीणों के अधिकारों से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगाबड़ी संख्या में पद अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे, जिसमें बस्तर जॉन प्रभारी समीर खान,, जिला संगठन मंत्री जोगा राम, ब्लॉक अध्यक्ष आसीलाल, मुन्ना राम कवासी, संजय मौर्य, यूथ बिंग जिला सचिव, ओर भी कई कार्यकर्ता मौजूद



