छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
इमाम हुसैन के चालीसवें पर मातमी जुलूस आज


रायपुर | हैदरी मस्जिद ट्रस्ट मोमिनपारा द्वारा हज़रत इमाम हुसैन के चालीसवें के अवसर पर कल 04अगस्त को दोपहर 2:30 बजे मातमी जुलूस निकाला जायेगा|
मुतवल्ली हैदर अली ने बताया है कि मातमी जुलूस मोमिनपारा से प्रारंभ होकर हांडीपारा, आज़ाद चौक , आमापारा, विवेकानंद आश्रम, राजकुमार कॉलेज,जी.ई. रोड, होते हुए देर रात्रि में ऐतिहासिक करबला तालाब पहुंचेगा, जहाँ जुलूस का समापन होगा| जुलूस में बड़ी संख्या में अलमे मुबारक और ताज़िए शामिल होंगे।




