छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सोमनाथ के लिए रवाना हुई स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा, छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से सोमवार, 22 जून को ऐतिहासिक सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह ठीक नौ बजे विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 22 से 26 जून तक चलने वाली इस गौरवमयी यात्रा में प्रदेश के कुल 1,000 विशिष्टजन शामिल हुए हैं।

कलाकार, साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी व अन्य शामिल हुए

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित की गई इस यात्रा में पद्म पुरस्कार प्राप्त हस्तियां, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कलाकार, साहित्यकार, संस्कृति कर्मी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने की। इस गरिमामयी अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक और जनसमुदाय भी मौजूद रहा।

पवित्र मिट्टी ले गए

संस्कृति विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस विशेष यात्रा का आयोजन भारत की सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया था। यात्रा पर निकले सभी प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों की पवित्र मिट्टी और विभिन्न नदियों का पावन जल लेकर सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

 

Related Articles

Back to top button