छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी पेन बाटें

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़     समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु बैग, कॉपी पेन वितरित की गईं। इस अवसर पर शक्ति बाला वेल फेयर फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने सपनों को पूरा करने और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
और कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए संस्था समय-समय पर ऐसे सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
कार्यक्रम में बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, सदस्य गण में, श्रीमती नीना परमार, श्रीमती सुनीता सेन, झरना प्रधान, श्री अभिषेक ठाकुर, श्री सुनील सेन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button