छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर के युवा योग आइकॉन आदित्य राजे सिंह को योग लीजेंड्स अवॉर्ड 2026

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर रायपुर के 12 वर्षीय आदित्य राजे सिंह को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (CCCI) द्वारा योग लीजेंड्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महापौर मीनल चौबे, श्री सतीश थौरानी, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी आश्रम की सरिता दीदी, स्वामी जयंत विष्णु भारती,छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव
डॉ. मेजर सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

विश्व के सबसे कम उम्र के योग विषय के पीएचडी धारक एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के प्रमाणित योग स्वयंसेवक आदित्य को इससे पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। पांच वर्ष की आयु से योग का प्रशिक्षण दे रहे आदित्य सरकारी विद्यालयों, किशोर सुधार गृहों तथा विभिन्न संस्थानों में “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन” का संदेश प्रसारित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button