छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर स्टेशन का हेल्थ कियोस्क सेंटर बना शो-पीस…:91 रुपए में 31 तरह की जांच का दावा, लेकिन मशीन ही 10 दिन से बंद

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को सस्ती स्वास्थ्य जांच सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां स्थापित हेल्थ कियोस्क सेंटर पिछले 10 दिनों से बंद पड़ा है। इसके चलते यात्रियों को न तो स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पा रही हैं और न ही इमरजेंसी सुविधा। इसके चलते स्टेशन में आने वाले यात्री परेशान हैं।

रायपुर रेलवे स्टेशन में सितंबर 2025 में हेल्थ सेंटर की शुरुआत की गई। रेलवे की ओर से हेल्थ केयर हब मेडिकोज सर्विस को पांच साल के लिए टेंडर जारी किया गया। टेंडर मिलने के बाद 9 सितंबर को स्टेशन के गेट क्रमांक-2 में मेडिकल स्टोर शुरू किया गया।

इसी मेडिकल स्टोर में हेल्थ कियोस्क सेंटर शुरू किया गया। टेंडर शर्तों के अनुसार मेडिकल स्टोर में यात्रियों को आवश्यक स्वास्थ्य जांच के साथ ही दवाइयां मिलनी थी। लेकिन 8 महीने बाद ही हेल्थ कियोस्क सेंटर बंद हो गया और सभी तरह की जांच ठप हो गई। वहीं स्वास्थ्य परामर्श कक्ष का उपयोग भी नहीं हो रहा है।

स्वास्थ्य परामर्श केंद्र बंद, एंबुलेंस भी नहीं गुरुवार दोपहर 12.25 बजे  यहां प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 के गेट क्रमांक-2 पर यात्रियों की लगातार आवाजाही थी। यहां ठीक इन्क्वायरी सेंटर से सटे मेडिकल स्टोर के पास ही स्वास्थ्य परामर्श केंद्र बनाया गया है, लेकिन यह कमरा अंदर से बंद मिला। अंदर झांकने पर भीतर का नजारा स्टोर रूम जैसा नजर आया।

Related Articles

Back to top button