छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में बाढ़ से निपटने नोडल अधिकारी नियुक्त:मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला, डिवीजन और तहसील स्तर पर तैनात रहेंगे अधिकारी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर जिले में संभावित बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन ने जिला, अनुविभाग और तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह व्यवस्था छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के तहत की गई है, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार जिला स्तर पर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं रायपुर अनुभाग में नंदकुमार चौबे, आरंग अनुभाग में अभिलाषा पैकरा, अभनपुर अनुभाग में रवि सिंह और तिल्दा अनुभाग में आशुतोष देवांगन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राहत कार्यों का करेंगे समन्वय

तहसील स्तर पर रायपुर में राममूर्ति दिवान, धरसींवा में बाबूलाल कुर्रे, आरंग में ज्योति मसियारे, मंदिर हसौद में विनोद साहू, अभनपुर में सीता शुक्ला, गोबरा नवापारा में विक्रांत सिंह राठौर, तिल्दा में रामप्रसाद बघेल और खरोरा में शेखर मंडई को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ से जुड़ी तैयारियों की देखरेख करेंगे, हालात पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर राहत कार्यों का समन्वय भी करेंगे।

जोन कमिश्नरों को भी जिम्मेदारी

शहरी क्षेत्रों में भी विशेष व्यवस्था की गई है। नगर निगम के जोन क्रमांक 1 से 10 तक के सभी जोन कमिश्नरों को अपने-अपने जोन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन का कहना है कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

Related Articles

Back to top button