छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

शक्ति बाला कला केंद्र का भव्य शुभारंभ संपन्न

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर, 10 जून 2026। शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित शक्ति बाला कला केंद्र का भव्य शुभारंभ 10 जून 2026 को उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में शक्ति बाला वेल फेयर फाऊंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष व शक्ति बाला कला केंद्र की डारेक्टर , श्रीमती श्वेता ठाकुर के नेतृत्व मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगेश अग्रवाल द्वारा रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों सुंदर राव, लक्ष्मी नारायण लाहोटी एवं महेश अयंगार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का संस्था द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में कथक, सेमी-क्लासिकल, बॉलीवुड एवं अन्य नृत्य विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि योगेश अग्रवाल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि कला एवं संस्कृति समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा ऐसे कला केंद्र बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर की ओर से बताया गया कि शक्ति बाला कला केंद्र में कथक, जुम्बा, सेमी-क्लासिकल, बॉलीवुड डांस तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों में कला, संस्कृति एवं आत्मविश्वास का विकास करना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कलाकारों, समाजसेवियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। अंत में सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन
शक्ति बाला कला केंद्र, रायपुर C . G.

Related Articles

Back to top button