छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विंग के अध्यक्ष बनने पर लक्ष्मण सेन ने नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से की सौजन्य मुलाकात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विंग के नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने रायपुर नगर निगम के तेजतर्रार एवं लोकप्रिय नेता प्रतिपक्ष आदरणीय आकाश तिवारी जी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान लक्ष्मण सेन ने नई जिम्मेदारी मिलने पर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन की मजबूती, ओबीसी वर्ग के हितों एवं संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी जी ने लक्ष्मण सेन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में मजबूती से कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर लक्ष्मण सेन ने शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा तथा ओबीसी वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button