रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विंग के अध्यक्ष लक्ष्मण सेन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के महासचिव प्रदुमन शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल से सौजन्य मुलाकात

रायपुर। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विंग के अध्यक्ष लक्ष्मण सेन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के महासचिव प्रदुमन शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल जी से सौजन्य मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने, संगठन के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विंग के अध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
वहीं, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के महासचिव प्रदुमन शर्मा ने असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं के निराकरण एवं संगठन के विस्तार को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल जी ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कांग्रेस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
यह सौजन्य मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।


