प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

गाड़ी में पेट्रोल डलवाने का विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि आक्रोश में आकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटे और बाप के बीच गाड़ी में पेट्रोल डलवाने का विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि आक्रोश में आकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना जिले के म्याना थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

भांजे की शादी में जाने के लिए मांगी थी गाड़ी

दरअसल रमेश ने विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बेटे से बाइक मांगी थी। बेटे ने बाइक में खुद पेट्रोल डलवाने की बात कहकर विवाद शुरू कर दिया  और आखिर में बाइक देने से माना कर दिया। हालांकि इस दौरान पिता ने उसे समझने का प्रयास किया। लेकिन बेटा इस कदर गुस्से में आ गया कि उसने पिता पर लोहे की गैती से हमला कर दिया। जिसकी वजह से पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हालांकि घटना के बाद घर वाले उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां घंटों इलाज के बाद 48 वर्षीय रमेश जाटव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक रमेश जाटव सागोरिया गांव का रहने वाला था।

Related Articles

Back to top button