छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले को 308 करोड़ रुपये से अधिक के 228 विकास कार्यों की सौगात

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले को 308 करोड़ रुपये से अधिक के 228 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 159 कार्यों का भूमिपूजन और 69 कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ की भी शुरुआत की गई, जिसके तहत बस्तर संभाग के सात जिलों में करीब 1100 टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खुद भी स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इस अभियान का संदेश दिया।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से सीधे संवाद किया और कई योजनाओं के तहत सहायता सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग के तहत टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित किया गया, वहीं मरीजों को उपचार सामग्री और चश्मे भी वितरित किए गए।

समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराए गए। वहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना और वनाधिकार से जुड़े लाभार्थियों को भी इस अवसर पर लाभान्वित किया गया। इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े हितग्राहियों को सहायता राशि और संग्रहण कार्ड वितरित किए गए। पुनर्वासित समूहों को ई-रिक्शा देकर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए गए।

मुख्यमंत्री ने ‘नियद नेल्लानार 2.0’ योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके अगले चरण में 10 जिलों को शामिल किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पुल, बस स्टैंड और सामुदायिक भवन जैसे कार्यों से जुड़ी कई नई घोषणाएं भी की गईं।

Related Articles

Back to top button