राष्ट्रीय मछुवारा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश का बैठक सम्पन्न. छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के 90 विधानसभा में अध्यक्ष एवं कार्यकारणी की नियुक्ति किया


छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मछुवारा संघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के 90 विधानसभा में अध्यक्ष एवं कार्यकारणी की नियुक्ति किया गया जिसके शपथ समारोह कार्यक्रम 7 जून 2026 को रायपुर में होना है। इस कार्यक्रम में केंद्र से केंद्रीय मंत्री मा. राजभूषन चौधरी जी,साध्वी निरंजन ज्योति कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग राज्य सभा सांसद मा.बाबूलाल निषाद, सांसद मा.संगीता बलवंत बिंद जी, के आतिथ्य के रूप में होना है।
शपथ समारोह कार्यक्रम के आयोजन कि तैयारी के लिए प्रदेश कार्यकारणी एवं 90 विधानसभा के अध्यक्षों की बैठक आयोजित किया गया।
सभी अध्यक्षों एवं सामाजिक बंधुओं का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। और बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के लिए विस्तृत चर्चा किया गया। उपस्थित सामाजिक जनो ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन मन धन से पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल जी ने कहा कि मछुवारा समाज अब संगठित हो गया है और अपना अधिकार लेकर रहेगा इस संगठन में राष्ट्रीय स्तर में विधायक और सासंद दिया है और आने वाला समय में छत्तीसगढ़ में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा ।
संगठन में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमति जानकी आदित्य जी की नियुक्त किया गया एवं विधि सलाहकार के रूप में आर एन आदित्य जी की नियुक्ति किया गया।
सभी विधानसभा के अध्यक्षों द्वारा समाज के हित में कार्य करने के लिए संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है इस आयोजन के लिए श्री रूपचंद धीवर जी ( बिलासा केवट पुरस्कार से पुरस्कृत) एवं प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राष्ट्रीय मछुवारा संघ द्वारा 21000 रुपए तथा श्री मोतीलाल हिरवानी जी संरक्षक राष्ट्रीय मछुवारा संघ द्वारा 5000 रुपए प्रदान करने का घोषणा किया गया।
इस अवसर पर श्री देवव्रत आदित्य संरक्षक राष्ट्रीय मछुवारा संघ, श्री भरत धीवर जी, आर एल धीवर जी प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, श्री झूमक निषाद उपाध्यक्ष, श्री ओमप्रकाश धीवर महासचिव, श्री बुधराम धीवर कोषाध्यक्ष, श्री नवीन धीवर संयुक्त सचिव, श्री मनहरण धीवर उपसंगठन मंत्री, श्री सुरेश धीवर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, श्री पुरुषोत्तम डनसेना महासचिव कर्मचारी प्रकोष्ठ, श्रीमति हेमा नागेश धीवर महामंत्री महिला प्रकोष्ठ, श्रीमति हामिन धीवर,




