छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर SBI घोटाला: बैंक का ‘रखवाला’ ही निकला लुटेरा, मैनेजर ने ₹2.78 करोड़ पत्नी के खाते में किए ट्रांसफर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 रायपुर: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्पेशलाइज्ड करेंसी एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच (SCAB), बैरन बाजार में हुए 2.78 करोड़ रुपये के गबन मामले में जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं।

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को रायपुर के विशेष न्यायालय में करीब 1,290 पन्नों का चालान दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के साथ पेश किया। फिलहाल आरोपित केंद्रीय जेल रायपुर में न्यायिक हिरासत में है।

बैंक सिस्टम में हेरफेर कर निकाली रकम

जांच एजेंसियों के अनुसार तत्कालीन शाखा प्रबंधक विजय कुमार अहके ने अगस्त 2024 से जून 2025 के बीच बैंक के आंतरिक सिस्टम में हेरफेर कर सरकारी धन का गबन किया। उसने कंप्यूटर सिस्टम से कूटरचित वाउचर तैयार किए और ब्रांच जनरल लेजर (BGL) खाते से रकम निकालने की प्रक्रिया शुरू की। यह खाता आमतौर पर सरकारी और बड़ी वित्तीय प्रविष्टियों के लिए उपयोग किया जाता है।

Related Articles

Back to top button