प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

रतलाम में इंडियन बैंक की ब्रांच में लगी आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज भी जले

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रतलाम। पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में शुक्रवार सुबह आग लगने से बैंक के अंदर रखा कम्प्यूटर, एसी, फर्नीचर तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के समय बैंक बंद था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7.15 बजे आसपास के लोगों ने बैंक के अंदर से धुआं निकलते देखा। इसके साथ ही बैंक का सायरन भी बजने लगा। लोगों ने तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैंक मैनेजर राजीव बोथरा और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शटर खोलने पर सामने की ओर बने एक केबिन से धुआं निकलता दिखाई दिया, जो कुछ ही देर में तेज आग में बदल गया।

Related Articles

Back to top button