छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

“कहां गया भाजपा का 56 इंच का सीना? बांग्लादेशी हिंदुओं के नरसंहार पर मोदी सरकार का ‘मौन’ विश्वासघात”

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

​रायपुर, ​छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के पूर्व सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता मनोज सिंह ठाकुर ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी सुनियोजित हिंसा पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्री ठाकुर ने भाजपा के ‘राष्ट्रवाद’ पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि चुनावी रैलियों में दहाड़ने वाली भाजपा सरकार आज बांग्लादेशी हिंदुओं के कत्लेआम पर कायरतापूर्ण चुप्पी साधे बैठी है।
​अन्याय पर ‘सेलेक्टिव चुप्पी’ क्यों?
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सिंह ठाकुर ने तीखे लहजे में पूछा, “प्रधानमंत्री मोदी जी, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आपके द्वारा दिए जाने वाले उपदेश और आपकी ‘लाल आंख’ आज कहां गायब है? जब पड़ोसी देश में हिंदुओं को जिंदा जलाया जा रहा है, हमारी मां-बहनों की अस्मत लूटी जा रही है, तब आपकी कूटनीति बेबस क्यों है? क्या दिल्ली की सत्ता और अंतरराष्ट्रीय छवि, निर्दोषों के खून से ज्यादा कीमती हो गई है?”
​राष्ट्रवाद का मुखौटा उतरा
श्री ठाकुर ने आगे कहा, “भाजपा का राष्ट्रवाद केवल वोट बटोरने और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने का एक चुनावी औजार है। 3 जनवरी को हुई खोकन चंद्र दास जैसी जघन्य हत्याओं ने दुनिया को हिला दिया, लेकिन ‘हिंदू रक्षक’ होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार के जुबान पर ताला लगा है। यह चुप्पी न केवल सरकार की विफलता है, बल्कि उन करोड़ों हिंदुओं के साथ विश्वासघात है जो भारत को अपना रक्षक मानते हैं।”
​इतिहास माफ नहीं करेगा
अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल अपनी ‘राजनीतिक छुट्टी’ खत्म करे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़े संवैधानिक कदम उठाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “इतिहास गवाह है कि अन्याय सहना भी अपराध है। यदि मोदी सरकार ने अब भी ठोस कार्रवाई नहीं की, तो उन्हें इस नरसंहार के ‘मौन अपराधी’ के रूप में याद किया जाएगा।”

Related Articles

Back to top button