CGPSC गड़बड़ी…एग्जाम कंट्रोलर रहीं आरती गिरफ्तार, CBI की छापेमारी में मिले कई सबूत
सच तक इंडिया रायपुर। CGPSC गड़बड़ी मामले में CBI ने एग्जाम कंट्रोलर रह चुकी आरती वासनिक को गिरफ्तार किया है। 2 दिन पहले ही CBI की टीम ने राजनांदगांव स्थित आरती के घर पर छापेमारी की थी। चर्चा है कि सीबीआई को महिला अधिकारी आरती के खिलाफ कुछ अहम सबूत मिले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आरती पर भी घोटाले में शामिल होने का शक है। सीबीआई की टीम महिला अफसर को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर सकती है। इसके पहले CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी और छत्तीसगढ़ के स्टील कारोबारी श्रवण गोयल को अरेस्ट किया था। फिलहाल, दोनों जेल में हैं।
CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई।