प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट,PM मोदी ने बेटे को फोन कर जाना हाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

सच तक इंडिया रायपुर पटना। बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत बिगड़ रही है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट (Sharda Sinha On Ventilator) पर रखा गया है। दरअसल, शारदा कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अब उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य संबंधी अपडेट शेयर किया। साथ ही उन्होंने अपील की है कि हर कोई शारदा सिन्हा की अच्छी सेहत की प्रार्थना करे, और गलत खबर ना फैलाए। वहीं, मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा की चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके बेटे अंशुमान सिन्हा को फोन किया और उनके इलाज के लिए हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मां बहुत बड़ी लड़ाई में जा चुकी”- अंशुमान सिन्हा

शारदा सिन्हा के बेटे ने उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर बताया, ”इस बार ये सच्ची खबर है। मां वेंटिलेटर पर हैं। अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है। प्रार्थना जारी रखिए। बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं। मुश्किल है, काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वो इससे बाहर आ सकें। ये रियल अपडेट है। छठी मां कृपा करें। अभी डॉक्टर्स ने यही कहा है कि अचानक केस बिगड़ा है। अभी सब कोशिश कर रहे हैं।” अंशुमान सिन्हा ने आगे कहा कि सभी सुनने वालों और छठ पूजा करने वालों से विनती है कि अपनी अपनी पूजा-प्रार्थना में उनको भी शामिल रखिएगा। बहुत लंबा समय उन्होंने अपने देश और राज्य के लिए दिया है। इसलिए ये जरूरी है कि उन्हें थोड़ी और मोहलत मिलनी चाहिए। बस फिलहाल के लिए धन्यवाद, आगे जैसा होता है मैं हाजिर रहूंगा।

छठ गीतों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं शारदा

शारदा सिन्हा को 25 अक्टूबर को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। 27 अक्टूबर को अंशुमन ने अपने अस्पताल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। शारदा सिन्हा छठ गीतों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वे सिन्हा मैथिली, मगही और भोजपुरी भाषा के लिए प्रसिद्ध गायिका हैं। कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने उनको 1991 में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके बाद 2018 में उन्हें पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं।

बता दें कि 22 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा (80) का निधन हो गया था। वह घर में ही गिर गए थे। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button