छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भिलाई में मालिक की भांजी से नाबालिग ने बनाए शारीरिक संबंध:​​, दुष्कर्म का केस दर्ज

सच तक इंडिया रायपुर भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 16 साल के नाबालिग ने 14 साल की नाबालिग से रेप किया है। लड़की के मामा के यहां लड़का काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर नजदीकियां बढ़ गई। वो रात में लड़की को होटल ले जाता था, जहां शारीरिक संबंध बनाए। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। छावनी पुलिस के मुताबिक, लड़की के मौसा और मामा की एक टेडर्स की दुकान है। वो 10वीं में पढ़ती है और दुर्ग के हॉस्टल में रहती है। छुट्टियों पर हमेशा अपने मामा के घर आ जाती थी। जहां दोनों की मुलाकात हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिछले 3-4 महीने से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दोनों फोन पर बातें करने लगे। वो लड़की को रात में हॉस्टल लेने दुर्ग पहुंच जाता। इसके बाद दोनों बाइक से रात भर घूमते थे, फिर सुबह उसे हॉस्टल छोड़ देता था। पावर हाउस में होटल बुक कर उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिल शुरू हो गया। दूसरी बार जब दोनों होटल पहुंचे तो लड़की के घरवालों को पता चल गया।

परिजनों ने पहले दोनों को फटकार लगाई, फिर छावनी थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। छावनी पुलिस ने रेप की पुष्टि के लिए लड़की का सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मुलाहिजा भी कराया है। लड़का इतना शातिर था कि, यदि लड़की के साथ होटल में कमरा लेने जाएगा, तो होटल संचालक दोनों का आधार और परिचय मांगेगा। इसलिए वो सुबह से ही होटल में रूम अपने नाम पर बुक कर लेता था। दिनभर रहता था। इससे होटल वाले को शक नहीं होता था। इसके बाद रात में बाइक से जाकर लड़की को लेकर आ जाता था। सुबह तड़के उसे हॉस्टल छोड़ देता था।

Related Articles

Back to top button