प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा सीट से उपचुनाव, कांग्रेस ने किया ऐलान

सच तक इंडिया रायपुर नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड से राजनीति में डेब्यू करने जा रही हैं। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव में उतारने का फैसला किया है। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ा था। इनमें एक वायनाड और दूसरी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट थी। दोनों सीटों से चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट को छोड़ दिया था। इसके बाद ही माना जा रहा था कि प्रियंका गांधी वायनाड के जरिए लोकसभा में पहुंचेंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देशभर में 45 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड़ और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव का ऐलान किया है।



