छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायगढ़: छात्रपाल कुंवर सिंह का अचानक निधन

सच तक इंडिया रायपुर रायगढ़, छत्तीसगढ़,- रायगढ़ शहर के जुटमिल क्षेत्र में रहने वाले सिंह परिवार के एक सम्मानित सदस्य, छात्रपाल कुंवर सिंह का अचानक निधन हो गया है। वे लगभग 60-65 वर्ष के थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छात्रपाल कुंवर सिंह जुटमिल के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह के जीजा थे, एवं कांग्रेस के युवा नेता राजेश सिंह और पत्रकार मनीष सिंह के मौसा थे। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में गहरा शोक है।

उनकी तबीयत दोपहर में अचानक बिगड़ गई और उन्हें मेट्रो हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें स्वर्गवासी घोषित कर दिया। छात्रपाल कुंवर सिंह ने अपने पीछे चार बेटियों और एक बेटे को रोते बिलखते छोड़ दिया है।

क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वे हमेशा उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए याद किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button