थाना आमानाका क्षेत्रार्न्तगत सरोना अंग्रेजी शराब दुकान से शराब बिक्री के रकम 27 लाख रूपये की हेराफेरी करने वाला आरोपी सोनु साहु गिरफतार

01सरोना हाईव पर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान जहां पर मुख्य विक्रयकर्ता के रूप मे आरोपी सोनू साहू करता है नौकरी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!02शराब बिक्री की राशि व स्टाक के सम्बधीत महत्वपुर्ण कार्य आरोपी के द्वारा किया जाता था

सच तक इंडिया रायपुर – मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अभिषेक शर्मा पिता दीपक शर्मा उम्र 29 साल साकिन एलआईजी 85 सेक्टर 01 हाउसिंग बोर्ड कालोनी सड्डू थाना विधानसभा जिला रायपुर छ.ग का रायपुर शराब दुकान मे प्लेसमेंट एजेंसी बाम्बे इंटिग्रेटेड सर्विस में फिल्ड ऑफिसर मे पद कार्य करता है जो थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की सरोना हाईव पर स्थित शराब दुकान के मुख्य विक्रयकर्ता सोनु साहु के द्वारा 02 दिवस 23.09.2024 व दिनांक 24.09.2024 की मदिरा विक्रय राशि क्रमश: 1348680/-रू एवं 1368790/-रूपये कुल 2717470/- रूपये बैंक में जमा नही किया गया एवं मुख्य विक्रयकर्ता सोनू साहू दुकान आया ही नही एवं मदिरा बिक्री का राशि लॉकर में भी नही हैं। जो हर महिना मे होने वाले बिक्री राशि केजांच के पुर्व शराब दुकान को छोड कर फरार हो गया है कि आबकारी विभाग के रिपोर्ट पर थाना मे अपराध क्रमाक 341/24 धारा 316 BNS मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपुर श्री डी.आर पोर्ते व नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी आमानाका सुनील दास के नेतृत्व मे टीम गठित किया गया जिसमे थाना आमानाका टीम को सुचना प्राप्त हुआ की फरार आरोपी रायपुरा मे घुमते हुये देखा गया है जिसके बारे मे पतासाजी कर आरोपी को पकडा गया जिससे पुछताछ कर प्रकरण मे गिरफतार किया गया व न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है
नाम आरोपी :-
1. सोनु साहु पिता जगदेव साहु उम्र 30 साल निवासी गणेश नगर गणेश मंदिर के पीछे रायपुरा थाना डी डी नगर रायपुर छ0ग0*
उक्त कार्यवाही मे थाना आमानाका से निरीक्षक थाना प्रभारी सुनील दास , सउनि प्राणेश्वर वर्मा ,सउनि सुरेश मिश्रा, प्र.आ2591 संजय सिंह , प्र.आर 299 मीना यादव ,आरक्षक दीपक कुमार ,अलोक बछौर , राजेश वर्मा , गुलशन चौबे , स्नेह धृतलहरे का विशेष योगदान रहा है



