छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
नीट पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, बिहार के नालंदा से रॉकी गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने राकेश रंजन के सहयोगी रॉकी को नालंदा (बिहार) से गिरफ्तार किया है। इसके बाद रॉकी को पटना में सीबीआई की अदालत के सामने पेश किया गया। फिर उसे 10 दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मामले में सीबीआई ने पटना और कोलकाता समेत चार जगहों पर छापेमारी की। राकेश (रॉकी) को उसके आईपी पते और ईमेल पते के माध्यम से पता लगाने के लिए सीबीआई द्वारा उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया गया था।



