छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़-बेटे ने चाकू गोदकर की बाप की हत्या…नशाखोरी करने से टोकने पर हुआ था विवाद, सीने और पसलियों में मारा चाकू, तड़फते हुए मौत

सच तक इंडिया रायपुर राजधानी रायपुर में एक बेटे ने चाकू गोदकर अपने पिता की हत्या कर दी है। पिता ने बेटे को नशाखोरी करने के लिए टोका था जिससे बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद बेटे ने जानलेवा हमला किया जिससे पिता की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के पार्वती नगर का है। पुलिस को बुधवार रात ढाई बजे के करीब सूचना मिली कि एक युवक ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया है जिसके बाद घायल को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ उसकी मौत हो चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले में राज नायक ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात उसका आरोपी बड़ा भाई बसंत नायक बेटा उमेंद्र नायक के साथ मारपीट कर रहा था। दरअसल पिता ने उसे नशाखोरी करने के लिए टोक दिया जिससे वह नाराज था। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से पिता के सीन और पसलियों पर वार कर दिया। जिससे वह जमीन पर लहूलुहान होकर गिर गए।

इस खूनी लड़ाई के दौरान घर वालों ने बीच बचाव करने की कोशिश की। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसके सूचना दी। घायल उमेंद्र नायक को मेकाहारा हॉस्पिटल लेकर गए। जहां जांच पड़ताल करने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही गुढ़ियारी पुलिस ने देर रात 3 बजे के करीब आरोपी के छोटे भाई की शिकायत पर FIR दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने फरार आरोपी बसंत नायक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

Related Articles

Back to top button