पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार।
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार।

सच तक इंडिया रायपुर – दिनांक 25.04.2024 को प्रार्थी नागेश्वर यादव पिता स्व. विष्णु यादव उम्र 31 वर्ष साकिन बसंत मोटर के बाजू थाना तेलीबांधा जिला रायपुर छ0ग0 थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 19.04.2024 शोभायात्रा निकालने के दौरान बलजीत और बैजू को अशरफ उर्फ अश्शु और दीप ने मारपीट किया था जिसका रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में किए थे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी बात को लेकर 01:30 बजे मोहम्मद साहिल ने संकेत तांडी को फोन करके 19/4/24 को हुई लड़ाई को लेकर असली गाली गलौज करते हुए बैजनाथ पारा अखाड़े के पास बुलाया जिसे समझने के लिए प्रार्थी अपने साथ संकेत तांडी,मनोहर सिंह,अजीत फुंडे के साथ बैजनाथ पर अखाड़ा के पास आया रात्रि करीब 2:00 बजे साहिल खान को समझने पर वह अपने साथी अशरफ,इमरान और गोलू के साथ मिलकर चाकू , राड़ एवं लकड़ी के बत्ते से मारपीट करने लगे जिससे प्रार्थी नागेश्वर को पीठ,पेट,सर,पर,कंधे के पास एवं संकेत को सर में दाहिना साइड,बाय गाल के नीचे तोड़ी के पास,बाएं हाथ की कोनी में चोट लगा। मारपीट कर भागते समय साहिल ने सभी को जान से मारने की धमकी भी दिया।
उक्त घटना को देखते हुए उच्च अधिकारी द्वारा आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कार्यवाही करने की निर्देशन पर आज दिनांक 26.04.24 को चारों आरोपी को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया।घटना कारित करना स्वीकार किये बाद आरोपी से पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त किये धारदार हथियार 1 नग स्टील के चाकू,लोहे का राड एवं लकड़ी का बत्ता आरोपियों के बताए हुए फेक जाने स्थान पर जाकर बरामद कर जप्त किया गया। थाना सिटी कोतवाली की अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया ।
आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त
1नग स्टील चाकू,2नग लोहे का राड,1नग लकड़ी का बत्ता किया गया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी
01. शेख साहिल पिता से गफ्फार उम्र 23 वर्ष साकिन नवभारत प्रेस के पीछे रजबंधा मैदान थाना मौदहापारा जिला रायपुर छ0ग0
2. मोह.अशरफ उर्फ अश्शु पिता मो. आखिर उम्र 26 वर्ष साकिन काशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर
3. देवनारायण उर्फ गोलू साहू पिता स्व. जगमोहन साहू उम्र 20 वर्ष साकिन नवभारत प्रेस के पीछे रजबंधा मैदान थाना मौदहापारा जिला रायपुर।
4. शेख इमरान पिता शेख इस्माइल उम्र 23 वर्ष साकिन रजबंधा मैदान तालाबपारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर।



