जांजगीर चांपा में बड़ा हादसा, सड़क पर नाच रहे बारातियों के बीच घुसा ट्रक, 4 महिलाएं घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जांजगीर चांपा। जिले के गांव घिवरा के मेन रोड में डीजे की धुन पर डांस कर रहे बारातियों पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर वाहन चालक ने घुसा दिया। जिसमें 4 महिलाओं को चोट आई है घटना बुधवार की रात 10 बजे की बताई जा रही है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से बारात आई थी। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले पेंड्रावन से बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के यहां बारात पहुंची थीं। गेट के पास सभी बाराती डीजे के धुन पर डांस कर रहे थे। इस बीच शिवरीनारायण की ओर से कैप्सूल वाहन चालक ने सड़क पर बारात होने पर सड़क में खड़ी थी जिसके बाद वह अचानक से चलने लगी और बारातियों के ऊपर चढ़ गई, बारात घर के द्वार पर पहुंच चुकी थी परघनी होने वाली थी, जिसके बाद सड़क किनारे लगे टेंट से जा टकराई जिसक वीडियो भी सामने आया है।



