17 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के 4 डायरेक्टर गिरफ्तार: पुलिस ने भेष बदलकर बेचा कंबल, चलाया ठेला तब पकड़ाए आरोपी

सच तक इंडिया रायपुर सूरजपुर। एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना विश्रामपुर पुलिस ने आमजनता के साथ धोखाधड़ी करने वाले चिटफण्ड कंपनी के डायरेक्टरों का 4 दिनों तक लगातार भीलवाड़ा में कैम्प कर वहां का रहवासी-मजदूर बनकर, कम्बल बेचने एवं ठेला चलाकर उनके गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर बनाकर सूझबूझ का परिचय देते हुए चिटफंड कंपनी के 4 आरोपी डायरेक्टरों को गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अप्रैल 2023 में एसडीएम सूरजपुर के द्वारा अभिपवा प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड भीलवाड़ा राजस्थान के द्वारा सूरजपुर जिले के 29 निवेशकों को 2-3 गुना अधिक राशि देने का प्रलोभन देकर 17 लाख 28 हजार 366 रूपये की ठगी किये जाने संबंधी प्रतिवेदन कलेक्टर सूरजपुर के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को भेजा गया।
जिस पर उन्होंने थाना विश्रामपुर पुलिस को सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना विश्रामपुर में दिनांक 28.08.2023 को आरोपी कपिल जैन, महेश कुमार सेन निवासी भीलवाड़ा राजस्थान एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 149/23 धारा 420, 34 भादवि, ईनामी चिटफंड धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) की धारा 4, 5, 6 एवं छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने आमजनता के साथ किए गए ठगी के मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी विश्रामपुर अलरिक लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर भीलवाड़ा राजस्थान के लिए रवाना किया।



